चुनाव में हार के बाद छलका संजयन त्रिपाठी का दर्द, बोले- मैं अकेला दुर्भाग्यशाली हूं:

फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव में हार का सामना करने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने एक दिन पहले लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के बीच उन्होंने अपना संबोधन दिया और हार को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

संजयन त्रिपाठी ने कहा कि मंच पर मौजूद सभी लोग चुनाव जीतकर आए हैं, जबकि वह अकेले ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, मैं अकेला वह दुर्भाग्यशाली इंसान हूं, जो जीतकर नहीं आया। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन पर भरोसा किया और चुनाव में हारने के बाद भी साथ खड़े रहने तथा अपनी ताकत देने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए संजयन त्रिपाठी ने कहा कि वह गोरखपुर से आते हैं और चुनाव के दौरान प्रदेश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के निशाने पर थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, परिणाम की दृष्टि से मैं चुनाव जरूर हरा हूं, लेकिन जो नाभकीय बिंदु था… मैं गोरखपुर का रहने वाला हूं। सूबे का सबसे ताकतवर व्यक्ति, जिसे इस वक्त माना जाता है, जिसे दिल्ली की सल्तनत भी ठीक से हैंडल नहीं कर पा रही है। मैं सीधे उनके निशाने पर था।

संजयन त्रिपाठी ने चुनाव में हार के बावजूद अखिलेश यादव के भरोसे और समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

  • Related Posts

    एक देश, एक विधान और एक निशान, सरदार पटेल की जयंती पर सीएम योगी का संदेश:
    • October 31, 2026

    लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और…

    Continue reading
    रिश्तेदार बनकर घर पहुंचा युवक, महिला के मोबाइल से सिम निकालकर खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये:
    • October 30, 2026

    महराजगंज। रिश्तेदारी का हवाला देकर घर पहुंचे एक युवक ने महिला को अपनी बातों में उलझाया और मौका पाकर उनके मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया। महिला को इसकी भनक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *