उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए तंज कसा है।
कैराना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी का नाम ‘समाजवादी पार्टी’ से बदलकर ‘समाजवादी यादव परिवार’ रख लेना चाहिए।
ओवैसी ने अपने बयान में आजमगढ़ और फिरोजाबाद का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय इन सीटों से मुस्लिम सांसद चुने जाते थे, लेकिन अब आजमगढ़ से अखिलेश यादव के भाई सांसद हैं। वहीं, फिरोजाबाद में भी पहले मुस्लिम सांसद चुने जाते थे, लेकिन अब वहां अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य सांसद बन गए हैं।
News by: Prafulla Shukla (Journalist)

















































