केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने MLC चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने बैलेट बॉक्स को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।
अमित शाह ने राहुल गांधी जैसे दिखने वाले एक शख्स की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर किया, जिसमें बड़े अक्षरों में ‘0’ लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कांग्रेस ने 28 में से कितनी सीटें जीतीं… ‘0’ बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो…”
शाह की इस पोस्ट को MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी पर किए गए तंज के रूप में देखा जा रहा है।

















































