UP में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-दफ्तर बंद; बैंक खुले रहेंगे:

उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। छुट्टी के दिन प्रदेश के सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे, जबकि बैंकों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा। दरअसल, साल 2017 में योगी सरकार ने महापुरुषों की जयंती पर मिलने वाली 15 सार्वजनिक छुट्टियों को रद्द कर दिया था। इनमें महर्षि वाल्मीकि जयंती का अवकाश भी शामिल था।

उस समय सरकार ने तर्क दिया था कि छुट्टी देने के बजाय स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि महापुरुषों के जीवन, उनके विचारों और योगदान के बारे में लोगों को जानकारी दी जा सके।

हालांकि, वाल्मीकि समाज और अन्य संगठनों की मांग के बाद सरकार ने अपने फैसले में बदलाव किया और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश फिर से शुरू कर दिया। पिछले साल भी इस अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई थी।

  • Related Posts

    वोटर लिस्ट की जांच में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर पर ECI ने नहीं दी जानकारी, जानिए वजह:
    • October 25, 2026

    चुनाव आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में गलतियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से इनकार कर दिया…

    Continue reading
    फारूक अब्दुल्ला का दिल्ली पर निशाना, पाकिस्तान का जिक्र कर 370 की वापसी का दावा:
    • October 24, 2026

    Article 370: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में आयोजित एक रैली के दौरान केंद्र सरकार और अनुच्छेद-370 को लेकर बयान दिया। उन्होंने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *