महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों ने अपने अभिनव बिजनेस मॉडल ‘eMediCare+’ के लिए ₹2 लाख का पुरस्कार जीतकर जनपद महराजगंज का गौरव बढ़ाया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज जिलाधिकारी महराजगंज ने कैंप कार्यालय पर विजेता विद्यार्थियों अनुज, आर्यन, नमन, नीरज और रिया को सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े इस बेहतरीन स्टार्टअप मॉडल को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। राज्य स्तर पर मिली यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और नवाचार का परिणाम है, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय भी है।
News by: RK Tripathi (Journalist)















































