समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर AI तकनीक के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सुबह जब तक वह उठते, उससे पहले ही बीजेपी ने AI की मदद से एक वीडियो तैयार कर उन्हें रावण के रूप में दिखा दिया था।
अखिलेश यादव ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए होना चाहिए, न कि किसी को निशाना बनाने या बुराई फैलाने के लिए। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं।
चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच डिजिटल प्रचार और AI से तैयार वीडियो के इस्तेमाल को लेकर भी मुकाबला देखने को मिल रहा है।

















































