बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मित्र स्वच्छता सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मान देना रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मी ही हमारे नगर के असली हीरो हैं। इनके परिश्रम से ही बृजमनगंज स्वच्छ और आदर्श बन रहा है। सम्मान पाकर सफाई कर्मियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने नगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारी दीपक विश्वकर्मा, ताहिर, संतोष राव, इरफान, अखिलेश्वर, नगर पंचायत के सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, कर्मचारी बड़े बाबू रमेश चौधरी, कासिम, सागर कन्नौजिया, तौलन चौरसिया, सनी कन्नौजिया और अन्य लोग उपस्थित रहे।
















































