पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की स्मृति में लखनऊ विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा:

लखनऊ, 30 सितंबर 2026। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के पूर्व छात्र, टीडी कॉलेज बलिया के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, प्रखर समाजवादी नेता, आठ बार के विधायक, तीन बार के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी जी की स्मृति में बुधवार शाम लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग भी उठी। श्रद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय के छात्र-नौजवान, शिक्षकगण एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए और स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों तथा छात्र-नौजवानों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए चर्चा की गई।

श्रद्धांजलि सभा के आयोजक एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अनुराग चौधरी ने कहा कि रामगोविंद चौधरी जी का जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और छात्र-नौजवानों की आवाज को मजबूती देने के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन और छात्र राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से देवी प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, छात्र नेता अनिल यादव, अतुल शुक्ला, सर्वेश यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, देव भृगुवंशी, प्रिंस कुमार, अविनाश यादव, विपुल यादव, शुभम खरवार, हरीश रावत, रोहित यादव, अमित यादव, अक्षय यादव, प्रेम प्रकाश, शिव जी यादव, रुस्तम सिंह, साहिल चौधरी, सूर्यांश आर्यन, नीतीश, जतिन यादव, बृजभूषण, प्रवीण, श्रेय, प्रिंस, अरुण, अभिषेक एवं आर्यन सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी जी को श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन एवं छात्र-नौजवानों के प्रति योगदान को स्मरण किया।

  • Related Posts

    लखनऊ-ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में रंगमंचीय प्रतियोगिताओं का आयोजन:
    • September 30, 2026

    लखनऊ: ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के 17वें स्थापना दिवस (1 अक्टूबर) की पूर्व संध्या पर ड्रामेटिक्स क्लब द्वारा बुधवार को तीन रंगमंचीय प्रतियोगिताओं माइम एक्ट, फ्लैश थिएटर एवं…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में भगत सिंह जयंती पर छात्र सभा ने किया माल्यार्पण, सैकड़ों छात्र-नौजवान रहे मौजूद:
    • September 28, 2026

    लखनऊ: आज समाजवादी छात्र सभा लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या 1 पर स्थित उनकी प्रतिमा पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *