यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तो जारी है, लेकिन सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद उभरते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस पहले यूपी में 175 से 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में बताई जा रही थी। हालांकि, अब पार्टी अपनी मांग घटाकर करीब 125 से 130 सीटों तक लाने को तैयार बताई जा रही है। इस संबंध में कांग्रेस की ओर से तैयार सीटों की सूची सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंप दी गई है। वहीं, समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 50 से अधिक सीटें देने के मूड में नहीं दिख रही है।

सपा की ओर से कांग्रेस के लिए 40 से 50 सीटें तय करने की तैयारी बताई जा रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। INDIA गठबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से तैयार कराई गई सीटों की सूची अखिलेश यादव को सौंपी गई है।

हाल ही में दिल्ली में यूपी कांग्रेस के नेताओं के साथ हुई बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुई थीं। ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 2027 के चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर क्या सहमति बनती है।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दाम नहीं बढ़े, कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़े 10 रुपये:
    • November 1, 2026

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार, 1 नवंबर को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। आम लोगों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *