चांदी ₹1.06 लाख किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची: सोना ₹142 बढ़कर ₹96,006 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, इस साल ₹19,844 महंगा हुआ

चांदी आज यानी 10 जून को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का दाम ₹897 बढ़कर ₹1,06,457 हो गया है, इससे पहले चांदी ₹1,05,560 प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹142 बढ़कर ₹96,006 पर पहुंच गया है, इससे पहले सोने की कीमत ₹95,864 प्रति 10 ग्राम थी, सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत :-

दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,730 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,600

मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,580 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,450

कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,580 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,450

चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,580 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,450

भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,630 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,500

इस साल अब तक ₹19,844 महंगा हो चुका है सोना :-
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,844 रुपए बढ़कर 96,006 रुपए पर पहुंच गया है, वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,440 रुपए बढ़कर 1,06,457 रुपए पर पहुंच गया है, वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान :-

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें –
    हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है, इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं, ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524, हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें :-
    सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें, सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है, 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
  3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें :-
    सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं, इसके बाद बिल लेना न भूलें, यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।
  • Related Posts

    ईरान को लेकर अमेरिका का सख्त रुख बरकरार, ट्रंप ने दिए बड़े संकेत:
    • May 24, 2026

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के ताजा प्रस्ताव पर बड़ा फैसला जल्द लिया जा सकता है। ट्रंप ने कहा है कि वह अपने वरिष्ठ…

    Continue reading
    देश में 40% वकीलों की डिग्री फर्जी? BCI चेयरमैन मनन मिश्रा का बड़ा दावा:
    • May 23, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने देश की न्यायिक व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 35 से 40 प्रतिशत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में गांवों को 18 घंटे और शहरों को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी तेज:
    ईरान को लेकर अमेरिका का सख्त रुख बरकरार, ट्रंप ने दिए बड़े संकेत:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर सैकड़ों छात्रों का विरोध प्रदर्शन:
    देश में 40% वकीलों की डिग्री फर्जी? BCI चेयरमैन मनन मिश्रा का बड़ा दावा:
    युवाओं के लिए बड़ी पहल, 19वें रोजगार मेले में बांटे गए हजारों नियुक्ति पत्र: