अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 महिलाओं की मौत: 12 गंभीर झुलसे, ब्लास्ट इतना तेज कि मलबा 300 मीटर दूर तक फैला

अमरोहा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया, धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत और टीनशेड पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गए, हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई है, 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

धमाके के बाद फैक्ट्री का मलबा 300 मीटर दूर तक फैल गया, हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई, ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बिना अनुमति चल रही थी फैक्ट्री :-प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि यह पटाखा फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के चलाई जा रही थी, अधिकारियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फैक्ट्री संचालक की तलाश की जा रही है, विस्फोट के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक, ग्रामीणों में दहशत धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।आसपास के गांवों में भय और दहशत का माहौल है, ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से पटाखों का निर्माण हो रहा था, उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं।

मौके पर डीएम और एसपी

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले 1 मई को रहरा क्षेत्र के भावली गांव में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था, उसमें एक बच्चा झुलस गया था, उस समय भी स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया था, बताया गया था कि नदी किनारे स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध पटाखा निर्माण और पैकिंग का काम चल रहा था, जिसमें मजदूरी के लिए गांव की महिलाएं और बच्चे तक लगाए जा रहे थे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: