डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलिः

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि: गोरखपुर में विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि :

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ‘विपिन सिंह’ ने सोमवार को गायघाट स्थित अपने कार्यालय परिसर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा मिर्जापुर मंडल के अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विधायक विपिन सिंह ने इस दौरान कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का पुरजोर विरोध किया और ‘एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के सिद्धांत के पक्ष में आवाज उठाई, उनका बलिदान आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में भाजपा मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी,पार्षद विनोद पासवान, रमेश राय, हरि जी पांडे, संदीप नायक, ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी, वैभव अग्रहरि, प्रहलाद सिंह और कृष्णचंद वर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: