अपराधियों पर शिकंजा: ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को बृजमनगंज पुलिस ने दबोचा

25,000 के इनामी गैंगस्टर को बृजमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार :

महराजगंज, उत्तर प्रदेश — जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ₹25,000 के इनामी शातिर गैंगस्टर सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला को सोमवार सुबह धानी चौराहे से गिरफ्तार किया।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में, बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया, गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ श्रीवास्तव महदेवा बुजुर्ग, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज का निवासी है।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सौरभ अपने साथियों राम आशीष उर्फ दरबारी और मुस्तकीम उर्फ नाटे (जो वर्तमान में जेल में हैं) के साथ मिलकर महराजगंज और सिद्धार्थनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करता था और उन्हें नेपाल में बेच देता था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वह पिछले कुछ समय से सूरत में छिपकर रह रहा था, जैसे ही वह हाल ही में सूरत से लौटकर आया, पुलिस टीम ने उसे धानी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

इस अभियान में उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अजय शर्मा, चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव, पवन यादव, अंकित सिंह, सुधीर, चंद्रशेखर और राजकुमार शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 62/2025 धारा 3(1) व 2(ख), उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम 1986 के अंतर्गत दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: