यूपी में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले बच्चों का फूलों और तिलक से हुआ स्वागत

यूपी में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले, बच्चों का फूलों और तिलक से हुआ स्वागत :

उत्तर प्रदेश में 40 दिन की गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से स्कूलों की रौनक फिर से लौट आई, बच्चों ने हँसते-खेलते सुबह 7 बजे स्कूलों का रुख किया, पहले दिन को खास बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूलों को फूलों, पत्तियों, रंगोली, झंडियों और गुब्बारों से सजाया गया, शिक्षकों ने गेट पर खड़े होकर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया।

सबसे पहले लखनऊ की तस्वीर देखिए:

लखनऊ मे स्कूल में टीचर ने बच्चों को योग कराया

लखनऊ : यहाँ शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाया और उन्हें चॉकलेट व गुब्बारे उपहार स्वरूप दिए।

वाराणसी की तस्वीर देखिए :

वाराणसी में टीचर ने बच्चों को तिलक लगाया और फूल बरसाकर स्वागत किया

बाकी अन्य शहरों की तस्वीर देखें :

बुलंदशहर में टीचर ने केक काटकर बच्चों का स्वागत किया

हाथरस में टीचर ने बच्चों की आरती उतारी, टीका लगाया और फूल बरसा कर स्वागत किया।

वाराणसी : एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब एक पिता अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर स्कूल पहुंचे, बच्चा रोने लगा तो पिता ने समझाते हुए कहा, यहां और भी बच्चे हैं, यहीं खेलो और पढ़ाई करो।

महत्वपूर्ण आंकड़े :

*कुल परिषदीय विद्यालय :1.54 लाख
*विद्यार्थियों की संख्या : 1.58 करोड़
*शिक्षकों की संख्या : 5 लाख से अधिक
*छुट्टियों की अवधि :20 मई से 15 जून, जो गर्मी बढ़ने पर 30 जून तक बढ़ाई गई थी।

प्रदेश में पहले दिन स्कूलों में उल्लास, रंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला, शिक्षकों और बच्चों दोनों के चेहरों पर फिर से मिल पाने की खुशी साफ झलक रही थी।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: