एक साल तक दुर्घटना न करने वाले चालकों को मिलेगा सम्मान और नकद पुरस्कार

रोडवेज चालकों को मिलेगा ‘नो एक्सीडेंट रिवार्ड’ —

एक साल तक दुर्घटना न करने वाले चालकों को मिलेगा सम्मान और नकद पुरस्कार :

महराजगंज: परिवहन विभाग ने रोडवेज चालकों को सुरक्षित और सतर्क ड्राइविंग के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है, विभाग ने ‘नो एक्सीडेंट रिवार्ड योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत एक साल तक किसी भी दुर्घटना से दूर रहने वाले चालकों को सम्मानित किया जाएगा और नकद इनाम भी दिया जाएगा।

इस संबंध में परिवहन निगम के राज्य प्रबंधक ने सभी डिपो को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं, महराजगंज डिपो ने इस योजना के तहत योग्य चालक और परिचालकों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।

जून 2024 से जून 2025 तक की अवधि होगी मान्य :

इस योजना के तहत जून 2024 से जून 2025 के बीच जिन चालकों का कोई भी सड़क दुर्घटना में नाम नहीं आएगा, उन्हें चयनित किया जाएगा, चयनित चालकों को शासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

दुर्घटनाओं से होता है भारी नुकसान :
यह पहल निगम को हर साल होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने के उद्देश्य से की गई है, दुर्घटनाओं के चलते बसों को लंबे समय तक थानों में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे परिचालन प्रभावित होता है, इसके अलावा, क्षतिग्रस्त बसों की मरम्मत पर भी भारी खर्च आता है, कई बार इन बसों को छुड़ाने के लिए अधिकारियों को कानूनी प्रक्रियाओं में समय और संसाधन लगाने पड़ते हैं।

‘नो एक्सीडेंट रिवार्ड योजना’ से चालकों में सतर्कता बढ़ेगी और निगम की सेवाएं भी अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बन सकेंगी।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    One thought on “एक साल तक दुर्घटना न करने वाले चालकों को मिलेगा सम्मान और नकद पुरस्कार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: