महराजगंजः बृजमनगंज की सृष्टि ने CA परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

महराजगंज: बृजमनगंज की सृष्टि ने सीए परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव :

नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 5, रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी व्यवसायी घनश्याम जायसवाल की पुत्री सृष्टि जायसवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सृष्टि ने अपनी 12वीं की पढ़ाई आनंदनगर स्थित स्कॉलर एकेडमी से पूरी की, इसके बाद वह सीए की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं और ICAI (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) दिल्ली से अपनी पढ़ाई शुरू की।

सफलता का यह सफर आसान नहीं था, लगातार तीन बार असफलता का सामना करने के बावजूद सृष्टि ने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में अपनी मेहनत और संकल्प के दम पर परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

सृष्टि की मां कुमुद जायसवाल गृहिणी हैं, अपनी सफलता का श्रेय सृष्टि ने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, “अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और तैयारी ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।”

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: