भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सोमवार, 07 जुलाई को एयरपोर्ट निदेशक को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि एयरपोर्ट परिसर में विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं और किसी भी समय धमाका कर तबाही मचाई जा सकती है।



















































