सड़क, नाली और जलनिकासी की गंभीर समस्या से जूझ रहा गोपालपुर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

ग्राम सभा गोपालपुर की समस्याओं को लेकर युवा समाजसेवी संजय राज और जैकी इसराइल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन :

स्थान: गोपालपुर, बृजमनगंज, महाराजगंज (उत्तर प्रदेश)

महराजगंज जनपद के ग्राम सभा गोपालपुर की समस्याओं को लेकर एक बार फिर जनता का आक्रोश सामने आया है, गांव के टोला लक्ष्मी नगर में जल जमाव और जर्जर सड़कों की वजह से लोगों का जीवन दूभर हो गया है, ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

लक्ष्मी नगर के निवासी लंबे समय से सड़क मरम्मत और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, ग्रामीणों में जमीर खान, रहीस, सोहराब, गोरख यादव, हरिहर, शाहरुख खान, मतिउल्लाह, जैकी, गुलाम नबी, नईम, आज़ाद, आलम, सलमान, इब्राहिम सहित कई लोगों ने इस मुद्दे पर आवाज़ बुलंद की है।

मुख्य विकास अधिकारी को‌ सौपा गया ज्ञापन

युवा समाजसेवी संजय राज और जैकी इसराइल ने इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने ग्राम सभा गोपालपुर की प्रमुख समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।


इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: