नेपाल की बारिश से महराजगंज में बाढ़ का खतरा: चंदन और झरही नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट पर :

नेपाल की बारिश से महराजगंज में बाढ़ का खतरा: चंदन और झरही नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट पर :

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश का असर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में भी देखने को मिल रहा है, खासकर सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है, निचलौल तहसील की ग्राम पंचायत ठूठीबारी के पास बहने वाली चंदन और झरही नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

दोनों नदियां उफान पर हैं, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, यदि बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो खेतों और निचले इलाकों में पानी भर सकता है, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, राजस्व, सिंचाई और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें अलर्ट पर हैं और जरूरी संसाधनों को तैयार रखा गया है।

संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों और चौकीदारों के माध्यम से सतर्कता का संदेश प्रसारित किया गया है, लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और ऊंचे, सुरक्षित स्थानों पर रहें, राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक उपकरण और टीमें तैयार रखी गई हैं।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: