स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे बीमारी से बचाव की जानकारी :

स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे बीमारी से बचाव की जानकारी :

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करें, उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता से किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिमागी बुखार, टीबी, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया और कालाजार जैसे रोगों के लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान करें और उनका नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ‘ई-कवच पोर्टल’ पर अपलोड किया जाए।

साथ ही, स्कूलों, नगर निकाय क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में संचारी रोगों के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाए, स्कूलों के आस-पास झाड़ियों की सफाई भी सुनिश्चित कराई जाए।

बैठक में सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. झा, संचारी रोग प्रभारी डॉ. अमित शर्मा, डॉ. समीर सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार और अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: