यातायात जागरूकता अभियान – महराजगंज में वाहन चालकों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी :

यातायात जागरूकता अभियान – महराजगंज में वाहन चालकों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी :

महराजगंज ; सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में महराजगंज में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी ए.पी. सिंह ने किया।

इस दौरान यातायात पुलिस की टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न टैक्सी, टेम्पो और ई-रिक्शा स्टैंडों पर पहुंचकर वाहन चालकों को पंपलेट वितरित किए और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी।

टीम ने चालकों को सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलने, रॉन्ग साइड से बचने, और क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने की सख्त हिदायत दी, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, साथ ही यातायात संकेतों के पालन पर विशेष जोर दिया गया, पुलिस टीम ने चालकों को बताया कि नियमों का पालन न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया, यातायात प्रभारी ए.पी. सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी में जागरूकता पैदा हो।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला: