महराजगंज में किसानों की दोहरी मार – न बारिश, न खाद; सीमापार भेजी जा रही भारतीय खाद :

महराजगंज में किसानों की दोहरी मार – न बारिश, न खाद; सीमापार भेजी जा रही भारतीय खाद :

महराजगंज ;
जिले में एक तरफ मानसून की बेरुखी ने किसानों की उम्मीदों को सूखा दिया है, तो दूसरी ओर सरकारी व्यवस्था की ढिलाई ने खाद की उपलब्धता को भी संकटग्रस्त बना दिया है, किसान दोहरी मार झेल रहे हैं—न खेतों को पानी मिल पा रहा है, न ही फसलों को खाद।

स्थिति यह है कि जो खाद जिले में आती है, वह भी रहस्यमयी ढंग से नेपाल पहुंच रही है, सीमावर्ती इलाका होने का लाभ उठाकर खाद माफिया भारतीय किसानों के हिस्से की उर्वरक चोरी-छिपे बॉर्डर पार करवा रहे हैं, और इधर, महराजगंज का किसान—अपने सूखे खेत और खाली बोरी लेकर बस इंतजार करता रह जाता है।

लाइन में चप्पलें, उम्मीद में किसान :
खाद वितरण केंद्रों पर हालात चिंताजनक हैं, लोग आधी रात से ही कतार में खड़े हैं, कहीं चप्पलें लाइन में लगी हैं तो कहीं महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर भीषण गर्मी में इंतजार कर रही हैं कि शायद दो बोरी खाद मिल जाए।

सिस्टम की ‘सामान्यता’ और किसानों की पीड़ा :
जब पत्रकारों ने जिला कृषि अधिकारी से बात की तो जवाब मिला—”सब कुछ सामान्य है” सवाल उठता है कि अगर सब कुछ सामान्य है, तो फिर किसान बेहाल क्यों हैं? खेत सूख रहे हैं, वितरण केंद्रों पर अफरा-तफरी है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी हालात को सामान्य बताते हैं।

जमीन बचाने की जद्दोजहद :
किसानों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब उन्हें अपनी ही जमीन पर खेती जारी रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, आसमान से बरसात गायब है और जमीन से सरकारी भरोसा, किसान न सिर्फ फसल, बल्कि भविष्य को भी सूखते हुए देख रहा है।

प्रशासन का दावा और कार्रवाई :
इस बीच महराजगंज के जिलाधिकारी ने कहा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, अवैध तस्करी और बिचौलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

लेकिन बड़ा सवाल यही है—कब जागेगा सिस्टम?
और कब तक किसान इंतजार करता रहेगा?

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: