सिद्धार्थनगर:अपहरण का आरोपी गिरफ्तार,अपहृता सकुशल बरामद:

सिद्धार्थनगर: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद :

सिद्धार्थनगर जनपद की मिश्रौलिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पूरे अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा सुबेंदु सिंह द्वारा की गई, जबकि टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने किया।

पुलिस टीम ने 21 जुलाई 2025 को मधवापुर चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान दीनानाथ केवट पुत्र निवासी बारिकपार टोला, केवटहिया के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी थाना मिश्रौलिया में दर्ज मुकदमा संख्या 99/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत की गई है।

गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, कांस्टेबल आकाश यादव एवं महिला कांस्टेबल अनुराधा गुप्ता शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट: