महराजगंज – सरसों तेल फैक्ट्री में छापेमारी, 2023 से सील गोदाम खुला मिला, टीम ने लिए नमूने, GM ने जताया विरोध :

महराजगंज – सरसों तेल फैक्ट्री में छापेमारी, 2023 से सील गोदाम खुला मिला, टीम ने लिए नमूने, GM ने जताया विरोध :

महराजगंज, उत्तर प्रदेश —
सिसवा क्षेत्र स्थित एक सरसों तेल फैक्ट्री में मंगलवार को खाद्य विभाग और कोठीभार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, यह कार्रवाई खंडेलवाल एडिबल ऑइल प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर की गई थी।

छापेमारी के दौरान सबया उत्तरटोला (वार्ड: सरदार पटेल नगर) स्थित ‘जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट्स’ की फैक्ट्री में 2023 में सील किया गया गोदाम खुला मिला, टीम ने फैक्ट्री से सरसों तेल के कई नमूने लिए।

कंपनी के GM ने जताई आपत्ति :
फैक्ट्री के जनरल मैनेजर ने बिना न्यायालयीय अनुमति के गोदाम की सील तोड़ने पर आपत्ति जताई और कहा कि यह नियमानुसार नहीं है।

ब्रांड की नकल का आरोप :
खंडेलवाल एडिबल ऑइल प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर स्वतंत्र कुमार यादव ने बताया कि उनकी कंपनी वर्ष 2013 से रजिस्टर्ड है और ‘चक्र ब्रांड’ के नाम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में सरसों तेल बेचती है, उनका आरोप है कि सिसवा बाजार के मनीष जायसवाल, जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट्स के माध्यम से चक्र ब्रांड की नकल कर रहे हैं और घटिया गुणवत्ता वाला तेल बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लेबल और आर्टवर्क की नकल करना ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 का स्पष्ट उल्लंघन है।

पुलिस की उपस्थिति में हुई कार्रवाई :
छापेमारी के दौरान कोठीभार थाने के उपनिरीक्षक रोहित यादव और पुलिस बल मौजूद रहे, अब खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: