बृजमनगंज – बेहद शर्मनाक, नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ BNS में मुकदमा :

बृजमनगंज – बेहद शर्मनाक, नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ BNS में मुकदमा :

बृजमनगंज, महराजगंज।
थाना बृजमनगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना सामने आई है, पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

पीड़िता की मां के अनुसार, 20 जुलाई 2025 को उनकी बेटी खेत में वाशरुम गई थी, तभी गांव का ही एक युवक उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी उनकी बेटी को कई बार परेशान कर चुका है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास :
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में जेल जा चुका है, यह दूसरी बार है जब उस पर महिला से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई :
बृजमनगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1) के तहत मामला दर्ज किया है, पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

अब देखना यह है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे की कार्रवाई किस दिशा में जाती है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक: