पढ़ाई के साथ मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण, महराजगंज के 17 राजकीय विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट प्रवीण योजना’ लागू :

महराजगंज ;
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब स्कूली छात्रों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस दिशा में ‘प्रोजेक्ट प्रवीण योजना’ के तहत जनपद के 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।

शैक्षिक सत्र 2025-26 से शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस (BFSI) और हेल्थकेयर ट्रेड में विशेषज्ञ प्रशिक्षण मिलेगा।

हर स्कूल से 126 विद्यार्थी होंगे चयनित :
जानकारी के अनुसार, प्रत्येक चयनित विद्यालय से 126 विद्यार्थियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। इन्हें विद्यालय परिसर में ही प्रतिदिन 90 मिनट का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे शिक्षा के साथ रोजगार की दिशा में भी दक्ष बन सकें।

इन विद्यालयों का हुआ चयन :
योजना के तहत निम्नलिखित विद्यालयों का चयन किया गया हैः
1. राजकीय हायर सेकेंडरी, रामपुर चकिया
2. पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, बसंतपुर खुर्द
3. सोनबरसा
4. सेमरा चंदौली
5. झुलनीपुर
6. मेदनीपुर
7. भगवानपुर
8. बैजनाथपुर
9. अराजी जगपुर
10. सोहवल
11. विशुनपुर नौतनवा
12. बरवा राजा
13. परासखाड़
14. ऊंटी खास

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: