इलाज से रोका गया मरीज, फरेंदा अस्पताल की लापरवाही – अधीक्षक पर कार्रवाई, स्टाफ की सैलरी कटी :

महराजगंज।
फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीज को इलाज से वंचित करने का मामला उजागर हुआ है, सोहरवलिया कला निवासी रिवेंद्र गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि 21 जून 2025 को दोपहर 1:40 बजे जब वह इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे, तो ओपीडी में मौजूद कर्मचारी ने पर्ची बनाने से इंकार कर दिया। कर्मचारी का तर्क था कि डॉक्टर ने निर्धारित समय के बाद पर्ची न बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस गंभीर लापरवाही पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने सख्ती दिखाई है। सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी करते हुए तीन दिन में जांच पूरी करने का आदेश दिया गया है। साथ ही दोषी कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खास बात यह रही कि शिकायत दर्ज होने के बाद न तो अधीक्षक और न ही किसी कर्मचारी ने मरीज से संपर्क किया। इसे अपर जिलाधिकारी और सीएमओ ने “निर्देशों की अवहेलना और गंभीर लापरवाही” माना है।

भविष्य में ऐसी शिकायतों की अनदेखी न करने की सख्त चेतावनी भी अधीक्षक को दी गई है।



  • Related Posts

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    • March 21, 2026

    वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीएससी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: