बेरोजगारी के खिलाफ सपा छात्र सभा का जोरदार विरोध प्रदर्शन, 2 करोड़ रोजगार के वादे पर सवाल :

समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय ;
आज समाजवादी छात्र सभा लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई ने भारत के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सत्ता में आने से पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन वह वादा सिर्फ “जुमला” साबित हुआ, पढ़े-लिखे युवाओं को “पकौड़ा तलने” की सलाह देकर अपमानित किया गया, सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रोजगार छीनने का काम किया गया। इन्हीं मुद्दों को लेकर छात्रों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि देश में तेजी से बढ़ती बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार होने वाले पेपर लीक और अनियमितताएँ सरकार की नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।

प्रदेश सचिव अक्षय यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री जी अपने किए वादों को निभाते और 11 वर्षों में 22 करोड़ युवाओं को रोजगार देते, तो आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

इस विरोध प्रदर्शन में इकाई उपाध्यक्ष रोहित यादव, शिवा जी यादव, आदित्य पांडे, मनीष सिंह, विकास पटेल, अजितेन्द्र यादव, शिव पूजन पांडे, रुद्रवीर यादव, आयुष यादव, जतिन यादव प्रशांत पाल नवीन यादव अंश सूर्यान्श आर्यन, अखिलेश, विनय शाक्य, प्रभात राज, अक्षत पांडे, अंबुज, सचिन, अभिषेक, संदीप समेत दर्जनों छात्र मौजूद रहे।





  • Related Posts

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    • September 14, 2026

    लखनऊ। आज लखनऊ विश्वविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में सिक्योरिटी गार्डों को निकाले जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कुलसचिव भावना मिश्रा और चीफ प्रॉक्टर प्रो.…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुआ गोमती पुस्तक महोत्सव, CM योगी ने किया उद्घाटन:
    • September 12, 2026

    लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर शनिवार से किताबों और साहित्य के रंग में रंग गया। यहां गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: