ड्रोन और चोरी की अफवाहें रोकने एसपी ने गांव-गांव किया निरीक्षण :

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जिले के ग्रामीण इलाकों का रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनका यह दौरा चोरी और ड्रोन उड़ाने जैसी अफवाहों पर रोक लगाने और ग्रामीणों में सुरक्षा और भरोसा बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया।

एसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान न देने और सचेत रहने के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है, हाल ही में कुछ असामाजिक तत्व ड्रोन उड़ाने और चोरी की झूठी अफवाहें फैलाकर ग्रामीणों में डर और असुरक्षा का माहौल बना रहे हैं। कुछ शरारती लोग तो खिलौना ड्रोन तक उड़ाकर स्थिति को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

संदिग्धों की सूचना तुरंत दें :
ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति को देखते ही डायल-112, नजदीकी चौकी या थाने पर तुरंत सूचना दें, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। एसपी ने कानून अपने हाथ में लेने से भी आगाह किया। थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त प्रभावी बनाने और संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

गांव-गांव जागरूकता अभियान :
एसपी ने स्वयं निचलौल और सिंदुरिया थाना क्षेत्रों के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया, अब पुलिस ग्राम सुरक्षा समितियों के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाएगी।

ग्रामीणों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली झूठी और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करने की सलाह भी दी गई है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल: