महराजगंज में महिला सुरक्षा का बिगुल: मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान तेज :

महराजगंज, फरेंदा। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक विशेष अभियान की शुरुआत की, रविवार को आनंदनगर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति का संकल्प दोहराते हुए महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। साथ ही महिलाओं को यह भरोसा दिलाया गया कि प्रशासन हर स्थिति में उनके साथ खड़ा है।

इसी कड़ी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया, उन्हें यह भी सिखाया गया कि कैसे जागरूक रहकर वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं।

कार्यक्रम की सबसे अनूठी पहल रही— बिशप एकेडमी की कक्षा 12 की छात्रा रिम्स सिंह को एक दिन के लिए महराजगंज का पुलिस अधीक्षक बनाना, रिम्स ने महिला हेल्प डेस्क से बातचीत की और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। यह पहल महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश लेकर आई।

एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वासी, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस और प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने में जुटा है।

इन आयोजनों में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे, महिला हेल्पलाइन, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर खास जोर दिया गया। थाना फरेंदा की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।

यह पहल महराजगंज जिले में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो न सिर्फ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाएगा।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: