महाराजगंज डीएम ने किया जिलास्पताल का औचक निरीक्षण :

महाराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बीती रात जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं प्रसूति वार्ड और दवा वितरण कक्ष का दौरा किया, उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं, सफाई, भोजन और दवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मरीज स्वस्थ हैं। डीएम ने महिला मरीज के समुचित इलाज का निर्देश दिया और आवश्यकता पड़ने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

फार्मेसी और दवाओं की व्यवस्था की समीक्षा :

डीएम ने फार्मेसी का निरीक्षण कर स्टॉक और वितरण रजिस्टर की जांच की। फार्मासिस्ट जे.एल. पांडेय से दवाओं की उपलब्धता जानने के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी दवा की कमी होने से पहले समय पर मांग भेजी जाए, उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई की कमी पर नाराजगी जताते हुए इसे सुधारने के सख्त निर्देश दिए। सभी चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर में सही पाए गए।

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर :
संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी और डॉ. ए.बी. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: