प्रधानमंत्री मोदी ने RSS के शताब्दी वर्ष पर जारी किया विशेष डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का :

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित भव्य समारोह में विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया डाक टिकट और रकम 100 का स्मारक सिक्का जारी किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने RSS की 100 वर्षों की यात्रा को त्याग, निःस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन की मिसाल बताते हुए इसकी सराहना की, उन्होंने RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वयंसेवकों की राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को याद किया।

स्मारक सिक्के पर भारत माता की छवि अंकित है, जिसमें वे शेर पर विराजमान हैं और ‘वरद मुद्रा’ में हैं, जबकि उनके सामने RSS के स्वयंसेवक श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक हैं, यह स्वतंत्र भारत में पहली बार है जब ‘भारत माता’ की छवि मुद्रा पर अंकित की गई है।

स्मारक डाक टिकट में 1963 के गणतंत्र दिवस परेड में RSS के स्वयंसेवकों की भागीदारी को दर्शाया गया है, जो संगठन के ऐतिहासिक योगदान को उजागर करता है।

इस कार्यक्रम में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित थीं, प्रधानमंत्री ने RSS के योगदानों को राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया और समाज में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

  • Related Posts

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    • September 19, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंधों से जुड़े ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून…

    Continue reading
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *