महराजगंज पत्तल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने तोड़ी दीवार और बचाई जान :

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टिकर गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पत्तल फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि उदय एंटरप्राइजेज नामक यह फैक्ट्री कागज की पत्तल और दोना बनाने का काम करती थी, जिसमें शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। हादसा दीपावली से ठीक पहले हुआ, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर नैतिक, उदय और शेषनाथ जायसवाल सहित कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक उठी लपटों से अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने पानी और फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वे असफल रहे। इस दौरान शेषनाथ जायसवाल लपटों में घिर गए, जिन्हें ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।

आग की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

दीपावली से ठीक पहले हुए इस अग्निकांड से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि अगर आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पास के कई घर और दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

  • Related Posts

    एक दिन में ₹8 लाख करोड़ साफ, बाजार में मचा कोहराम:
    • March 4, 2026

    भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार टूट गया। कारोबार की…

    Continue reading
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    • March 4, 2026

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने हालातों की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भारतीय नागरिकों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक दिन में ₹8 लाख करोड़ साफ, बाजार में मचा कोहराम:
    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध: