आरएसएस के 100 साल, बृजमनगंज में स्वयंसेवकों ने दिखाई शक्ति और संगठन की एकजुटता :

बृजमनगंज (महराजगंज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बृजमनगंज कस्बे में संघ के स्वयंसेवकों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुशासन, एकता और संगठन की शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया।

संस्थापक को श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत :
कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने उनके आदर्शों और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने संघ के सौ वर्षीय गौरवशाली इतिहास, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

अनुशासन और एकजुटता का संदेश देता पथ संचलन :
पथ संचलन बृजमनगंज के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे अनुशासन और एकरूपता के साथ निकाला गया। सैकड़ों स्वयंसेवक एकसमान वेशभूषा में कदमताल करते नजर आए, जिससे पूरा कस्बा संघ के रंग में रंग गया, स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। वातावरण में देशभक्ति और संगठन की एकजुटता का संदेश गूंजता रहा।

कड़ी सुरक्षा और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी :
पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई थी।

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे —
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह, आशीष जायसवाल, विनय पाठक, जगदंबा जायसवाल, जितेंद्र शर्मा आदि।

आरएसएस पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति :
कार्यक्रम में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे —

* जिला प्रचारक – नागेंद्र जी
* प्रांत संस्कृत विद्याभारती प्रचारक – डॉ. प्रकाश जी
* जिला सहसंघ चालक – अजय सिंह
* जिला कार्यवाह – विवेक जी
* जिला सहकार्यवाह – सूर्यवीर जी
* खंड कार्यवाह – विजय पांडेय
* नगर विस्तारक – हिमांशु जी
* कार्यक्रम अध्यक्ष – तुलसी राम गौड़

हजारों स्वयंसेवकों की उपस्थिति से गूंजा बृजमनगंज :
इस भव्य आयोजन में चंदू सिंह, दिलीप गुप्ता, जेपी गौड़, विजय कुमार पांडेय, चंद्रशेखर यादव, गोलू यादव, मनोज गौड़, अनिरुद्ध तिवारी, क्रांति मणि त्रिपाठी, अनूप चौरसिया, नागेंद्र चौरसिया, विपिन तिवारी, सतरजीत लोधी, नारद लोधी, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा सहित हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया, पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल देखने को मिला — हर ओर से “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजते रहे।









  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *