बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
इस लिस्ट में लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम है, जिन्हें पार्टी ने अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटा कुमारी और बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी की यह दूसरी सूची जारी होने के साथ ही बिहार में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।





