जियो नेटवर्क ठप : यूजर्स परेशान, डाउनडिटेक्टर ने की पुष्टि”
रिलायंस जियो नेटवर्क में व्यापक तकनीकी गड़बड़ी देखी जा रही है, जिसके चलते सैकड़ों यूजर्स कनेक्टिविटी की समस्या झेल रहे हैं। डाउनडिटेक्टर ने भी जियो सर्विस के डाउन होने की पुष्टि की है। नेटवर्क ठप होने से यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट दोनों में दिक्कत आ रही है, वहीं सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है।
डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार दोपहर 1:45 बजे तक कुल 371 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें ज्यादातर समस्याएं मोबाइल नेटवर्क और जियो फाइबर से संबंधित थीं। इस तकनीकी खराबी के कारण कई यूजर्स मोबाइल कनेक्शन और इंटरनेट सेवाओं का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।







