महराजगंज में स्कूलों में टोल-फ्री नंबर अनिवार्य, बीएसओ ने दिए प्रचार-प्रसार के सख्त निर्देश :

महराजगंज की बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने सभी परिषदीय स्कूलों को टोल-फ्री नंबर लिखवाने और इसे व्यापक रूप से प्रचारित करने का निर्देश जारी किया है, यह नंबर अभिभावकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए उपलब्ध कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि विभाग ने सत्र की शुरुआत में ही यह टोल-फ्री नंबर जारी कर दिया था।

लेकिन, अधिकांश स्कूलों ने इसे सूचना पट्ट या चारदीवारी पर नहीं लगाया, जिससे अभिभावक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। रिद्धि पांडेय ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभिभावकों से शिक्षकों के समय पर न पहुंचने या विद्यालय देर से खुलने जैसी शिकायतें अक्सर मिलती हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए यह नंबर 1800 889 3277 काफी पहले जारी किया जा चुका है।

बीएसओ ने सख्त कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी नवंबर के पहले सप्ताह तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमें उन स्कूलों की जानकारी शामिल हो जो इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *