नौतनवा में “वाहे गुरु” के जयकारों से गूंजा नगर, गुरुनानक देव प्रकाश पर्व की प्रभात फेरी शुरू :

महराजगंज जनपद के नौतनवा में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों के तहत शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। यह फेरी नगर के मुख्य गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह प्रभात फेरी आगामी 11 दिनों तक प्रतिदिन नगर के अलग-अलग हिस्सों से होकर निकलेगी।

प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने मधुर गुरुवाणी का गायन किया और पूरे नगर में “वाहे गुरु” के जयकारे गूंज उठे। सिख समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक इस नगर भ्रमण में सम्मिलित हुए।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने अपने कैंप कार्यालय के सामने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा प्रसाद के रूप में फल वितरित किए।

गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष परमजीत उर्फ़ बाबी सिंह ने बताया कि प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य गुरु नानक देव जी के उपदेशों — सत्य, करुणा, सेवा और भाईचारा — को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व के मुख्य अवसर पर नगर में भव्य नगर कीर्तन, गुरुवाणी कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *