आलमाइटी के छात्र-छात्राओं ने किया शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का रोमांचक शैक्षणिक भ्रमण:

बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज द्वारा प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने शेर, चीता, तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, अजगर, गैंडा जैसे वन्य जीवों को करीब से देखा और उद्यान कर्मियों से उनके भोजन, आवास और व्यवहार से जुड़ी रोचक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

बच्चों ने तितली घर, सर्प गृह और एक्वेरियम में भी विभिन्न जीवों को देखकर अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। जीव-जंतुओं को इतने करीब से देखकर बच्चे रोमांच और उत्साह से भर उठे।

विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने 100 विद्यार्थियों के इस शैक्षणिक टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर ऐसे भ्रमण कराए जाते हैं ताकि बच्चे खुले वातावरण में शिक्षा को अनुभवजन्य रूप में समझ सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में मानसिक विकास, पर्यावरणीय जागरूकता और वन्यजीव संरक्षण की भावना विकसित होती है। साथ ही उनमें समूह में कार्य करने की प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: