सीमा पर सुरक्षा का नया उदाहरण, SSB और APF नेपाल की संयुक्त गश्त से बढ़ा विश्वास :

महराजगंजः मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का नया उदाहरण देखने को मिला, जब सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं वाहिनी ने एपीएफ नेपाल (APF) के साथ मिलकर संयुक्त गश्त अभियान चलाया, यह गश्त समवाय ठूठीबारी क्षेत्र में की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को बढ़ाना था।

संयुक्त गश्त के दौरान दोनों देशों के जवानों ने सीमा पर संभावित संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा की। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सीमा स्तंभों के आस-पास के क्षेत्रों का भी गहन निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल की खुली सीमा पर शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखना दोनों देशों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह के संयुक्त अभियान न केवल सीमावर्ती नागरिकों में भरोसा बढ़ाते हैं, बल्कि तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण में भी मददगार साबित होते हैं।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी संयुक्त गश्तें सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और आपसी विश्वास के माहौल को और सुदृढ़ बनाती हैं।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: