सिद्धार्थनगर रिश्वतखोरी कांड, दो मुख्य आरक्षी निलंबित, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप :

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। थाना चिल्हिया क्षेत्र के महदेवा गांव में ऑर्केस्ट्रा विवाद से जुड़ी रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो में दो मुख्य आरक्षी रुपये लेकर समझौते की बात करते हुए नजर आए, जिसके बाद एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ शोहरतगढ़ को सौंपी है और निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए, स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने में पहले भी वसूली जैसी घटनाएं होती रही हैं, लेकिन इस बार वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है।

फिलहाल जांच जारी है और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *