महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित रामनगर के प्राथमिक विद्यालय ठडवरिया में इस समय शिक्षकों की भारी कमी देखने को मिल रही है, विद्यालय में 87 बच्चों की पढ़ाई मात्र एक शिक्षक के भरोसे चल रही है, जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक ने बताया कि इतने अधिक बच्चों को अकेले संभालना और पढ़ाना बेहद कठिन है, साथ ही उन्हें शिक्षण कार्य के अलावा अन्य सरकारी कार्य भी देखने पड़ते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) फरेंदा, सुदामा प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षकों के समायोजन के चलते कुछ शिक्षकों का अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है, उन्होंने बताया कि उन्हें इस स्थिति की जानकारी है और उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
सुदामा प्रसाद ने आगे कहा कि अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter (Up Live Express)





