बिहार में BJP की धमाकेदार जीत, महाराजगंज में जश्न की धूम

महाराजगंज, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद महाराजगंज भाजपा कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और विजय नारों के साथ उत्सव मनाया।

कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए थे, जहां ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-नीतीश जिंदाबाद’, ‘योगी आदित्यनाथ- मोदी जी जिंदाबाद’, ‘मोदी पंकज चौधरी जिंदाबाद’ जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा, उत्साह इतना अधिक था कि वातावरण दीपावली जैसा नजर आ रहा था।

इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, कन्नौजिया ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, बल्कि विकास के वास्तविक कार्यों में विश्वास कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश दे रही है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा का मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां सीधे जनता के हृदय तक पहुंच रही हैं, उन्होंने इस विजय को सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने भी इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नीतीश सरकार पर भरोसा जताते हुए मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है।

News Reported by : Himanshu Dwivedi, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार, आवास पहुंचा पार्थिव शरीर:
    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई अपनाने का आग्रह:
    पीएम मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में भारी बिकवाली, रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: