केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा :

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित की। सुबह से शुरू हुई इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न हिस्सों से ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, सड़क एवं बिजली आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतें, पेंशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में आ रहीं बाधाओं, साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए, मंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, कई मामलों में उन्होंने तत्काल समाधान प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।

इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी भी मंत्री आवास पहुंचे और जिले में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, अधिकारियों ने बताया कि कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण और चौड़ीकरण परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित सड़क निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी परियोजना में बाधा आने पर तुरंत अवगत कराया जाए ताकि उसका समाधान शीघ्रता से सुनिश्चित हो सके।

मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर व्यक्ति को त्वरित तथा प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी फरियादी को निराश नहीं लौटना पड़ेगा, साथ ही विकास कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प भी दोहराया।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: