घुसपैठियों पर एक्शन- सीएम योगी ने नगर निकायों को सौंपी सत्यापन की ज़िम्मेदारी, महराजगंज में अलर्ट :

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, मुख्यमंत्री ने सभी नगर निकायों को ऐसे घुसपैठियों की सूची तैयार करने, प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने और राज्य के हर मंडल में एक डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश दिया है।

इन निर्देशों के बाद नेपाल सीमा पर सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है और प्रशासन नगर निकायों में किरायेदारों के सत्यापन को लेकर अलर्ट हो गया है।

नेपाल सीमा पर सुरक्षा और सत्यापन :
नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सक्रिय हैं। जिले की सोनौली अंतरराष्ट्रीय सीमा, निचलौल नगर पंचायत और नौतनवा नगर पालिका परिषद सहित अन्य कस्बों में पुलिस नियमित रूप से किरायेदारों, अस्थायी मजदूरों, कूड़ा बीनने वालों और कबाड़ बीनने वाले समूहों का सत्यापन करती रही है।

जिले में अब तक कोई पुष्टि नहीं :
महराजगंज जिले में अब तक किसी भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिए के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस ने हाल ही में गांवों में स्टील बॉक्स और डेहरी बेचने वालों की भी जांच की थी, लेकिन उनमें भी कोई संदिग्ध नहीं मिला।

सतर्कता पहले से ही बरती जाती है :
महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल जिले में किसी भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिए की कोई सूचना नहीं है, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निकायों में रोहिंग्या-बांग्लादेशी की पहचान या सूची तैयार करने की प्रक्रिया अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं हो सकी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमाई जनपद होने के कारण सतर्कता पहले से ही बरती जाती है, और शासन के विस्तृत निर्देश मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    • May 6, 2026

    महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत घोड़नामपुर चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल तीन लोग…

    Continue reading
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में:
    • May 5, 2026

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान कुछ खिलाड़ियों के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने से नाराज है। हार्दिक पांड्या, यशस्वी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    IPL 2026 विवाद, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी को बताया ‘बाल श्रम’, राजस्थान रॉयल्स पर FIR की लटकी तलवार:
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में: