महराजगंज में एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल :

महराजगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के फरेंदा रोड पर शनिवार तड़के लगभग 4 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने सड़क किनारे खड़े ट्रांसपोर्ट के ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान सिद्धार्थनगर निवासी एम्बुलेंस चालक उमेश और कुशीनगर जनपद निवासी परिचालक नागेंद्र के रूप में हुई है, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस जिला अस्पताल में किसी मरीज को लेने जा रही थी। वहीं, ट्रांसपोर्ट का ट्रक गोरखपुर से माल लेकर पहुंचा था और उसका चालक किसी आवश्यक कार्य के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर गया था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter – (Up Live Express)

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: