अमेरिका रूस पर नई और अधिक सख्त आर्थिक पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रहा है। यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों के बीच उठाया जा रहा है, रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े एक नए बिल को मंजूरी दे दी है।
रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बिल को आगे बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है, ग्राहम के मुताबिक, इस प्रस्तावित कानून के जरिए अमेरिका उन देशों पर कार्रवाई कर सकेगा, जो रूस से सस्ता तेल खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि रूसी तेल से होने वाली आय का इस्तेमाल रूस युद्ध के लिए कर रहा है।
इस बिल के माध्यम से चीन, भारत और ब्राज़ील जैसे देशों पर भी दबाव बनाने की योजना है, ताकि वे रूसी तेल की खरीद बंद करें। सीनेटर ग्राहम ने उम्मीद जताई है कि इस बिल पर अगले सप्ताह वोटिंग हो सकती है।





