जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में LoC के पास पांच संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए।
ड्रोन दिखाई देने के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने तुरंत काउंटर-ड्रोन कार्रवाई शुरू की, मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई और ड्रोन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन की इस गतिविधि के बाद सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, सुरक्षा बलों द्वारा सर्च और निगरानी अभियान जारी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
फिलहाल इस घटना में किसी तरह के नुकसान या हताहत की कोई सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।





