आर्मी डे पर जयपुर से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ:

जयपुर | आर्मी डे 2026 जयपुर में आर्मी डे के उपलक्ष्य में परेड के राष्ट्रीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिन में परेड का आयोजन हुआ, जबकि शाम को सवाई मानसिंह स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से शामिल होने जयपुर पहुंचे।

शौर्य संध्या कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, मैं राजस्थान की वीर धरती से यह स्पष्ट रूप से घोषणा कर रहा हूं कि जब तक आतंक की सोच पूरी तरह खत्म नहीं होगी, तब तक शांति के लिए हमारा यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

रक्षा मंत्री के इस बयान को आर्मी डे के अवसर पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर और दृढ़ रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की शौर्य परंपरा, शक्ति और अनुशासन की झलक भी देखने को मिली।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: