केएमसी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का शर्मनाक मामला, जूनियर छात्रों की बेरहमी से पिटाई:

महराजगंज जिले के केएमसी मेडिकल कॉलेज से रैगिंग का एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है, सोमवार शाम एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने बेरहमी से मारपीट की और उन्हें जूता चटवाकर अपमानित किया। इस गंभीर घटना के बाद सात सीनियर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित छात्रों की पहचान वाराणसी निवासी यशवर्धन सिंह और गाजीपुर निवासी देवांश सिंह के रूप में हुई है, पीड़ितों के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के कुछ सीनियर छात्रों ने उन्हें घेर लिया। रैगिंग देने से इनकार करने पर आरोपियों ने लात-जूतों, बेल्ट और लोहे की रॉड से उनकी बेरहमी से पिटाई की, इस दौरान उनके साथ आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया।

पीड़ित छात्रों का कहना है कि कॉलेज के गार्ड और शिक्षकों के मौके पर पहुंचने के बाद ही मारपीट रुकी। हालांकि, तब तक आरोपी छात्र उन्हें जूता चटवाकर अपमानित कर चुके थे और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को छात्रों से मिलने नहीं दिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी।

परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद रात करीब 11 बजे दोनों छात्रों को सदर कोतवाली ले जाया गया, जहां उन्होंने लिखित तहरीर दी। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रों की शिकायत के आधार पर सात सीनियर छात्रों—स्वप्नील जायसवाल, समर प्रताप सिंह, उन्मेश, उत्कर्ष आनंद, अथर्व गर्ग, उत्कर्ष सिंह और पुल्कित—के खिलाफ सामूहिक मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, अपमानित करने, आपराधिक धमकी देने और रैगिंग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्र सुरक्षा और रैगिंग रोकने की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: